सर्दी के मौसम के शुरू होते ही दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति और खराब हो गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है।वायु की गुणवत्ता खराब होने के कारण दिवाली के अगले दिन इंडिया गेट धुंध की एक परत में लिपट गया।

नई दिल्ली में हुमायूं मकबरे का दृश्य, बुधवार, 30 अक्टूबर, 2024. बुधवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत छाई रही और वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। (छवि स्रोत: पीटीआई)

