ओडिशा सरकार ने रत्न भंडार में मौजूद बहुमूल्य वस्तुओं की एक डिजिटल सूची तैयार करने का निर्णय लिया है, जिसमें उनके वजन और निर्माण आदि का विवरण होगा।
ओडिशा सरकार ने रविवार को पुरी में 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर के प्रतिष्ठित खजाने ‘रत्न भंडार’ को 46 साल बाद खोला, ताकि कीमती सामानों की सूची बनाई जा सके और मंदिर की मरम्मत की जा सके। खजाने को आखिरी बार 1985 में खोला गया था। 1978 के बाद से इसकी सूची नहीं बनाई गई है और उस समय इस प्रक्रिया को पूरा करने में 70 दिन से अधिक का समय लगा था।
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने खजाने में कीमती सामानों की सूची की निगरानी के लिए उड़ीसा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है। जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार दोपहर 1.28 बजे खोला गया।
समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विश्वनाथ रथ के अनुसार, वह स्थान चिन्हित कर लिया गया है जहां मूल्यवान वस्तुओं को अस्थायी रूप से रखा जाएगा।
#WATCH | Puri, Odisha: Special boxes brought to Shri Jagannath Temple ahead of the re-opening of Ratna Bhandar.
The Ratna Bhandar of the Shri Jagannath Temple is to be opened today following Standard Operating Procedure issued by the state government. pic.twitter.com/xwRdtQe0Ml
— ANI (@ANI) July 14, 2024
सुबह ‘आज्ञा’ की रस्म पूरी की गई, जिसमें रत्न भंडार को फिर से खोलने की अनुमति मांगी जाती है। देवताओं को कपड़े पहनाए गए, पूजा-अर्चना की गई और खजाने की रखवाली करने वाले नागों को खुश करने के लिए सपेरों को तैनात किया गया।
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाढी सहित समिति के सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा में दोपहर में मंदिर को पुनः खोलने के लिए प्रवेश किया।
#WATCH | Puri, Odisha: The Ratna Bhandar of the Shri Jagannath Temple is to be opened today following Standard Operating Procedure issued by the state government.
Visuals from outside Shri Jagannath Temple. pic.twitter.com/qR6sVVtVyq
— ANI (@ANI) July 14, 2024
राज्य सरकार ने पूरी प्रक्रिया के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी की है।
पाढी के अनुसार, इन्वेंट्री का काम आज शुरू नहीं होगा। यह काम सरकार से वैल्यूअर, सुनार और अन्य विशेषज्ञों की नियुक्ति पर मंजूरी मिलने के बाद किया जाएगा।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि सूची बनाने की प्रक्रिया में लगने वाले समय को कम करने के लिए सरकार ने रत्न भंडार में मौजूद कीमती वस्तुओं की एक डिजिटल सूची तैयार करने का फैसला किया है, जिसमें उनके वजन और निर्माण जैसे विवरण होंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) के कर्मियों को रत्न भंडार के अंदर लगाई जाने वाली लाइटों के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश करते देखा गया।
यह भी आशंका है कि खजाने के अंदर सांप हैं। सरकार ने सांपों को पकड़ने के लिए दो स्नेक हेल्पलाइन टीमें नियुक्त की हैं – एक मंदिर के अंदर और दूसरी मंदिर के बाहर।
इसके अलावा, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के स्ट्रक्चरल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर और सिविल इंजीनियर भी मरम्मत कार्य के लिए रत्न भंडार का निरीक्षण करेंगे।
